फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Throttled husband killed

गला घोंटकर पति को मार डाला

Fri, 22 May 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 22 May 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
गांव जेमल वाला में एक महिला ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। उधर, थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव जेमल वाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके भाई गुरबच्चन सिंह की सात साल पहले शादी हुई थी। किसी कारण पति-पत्नी में अनबन रहने लगी तो पंचायत के तौर पर तलाक हो गया। उसके बाद गुरबच्चन सिंह ने दोबारा मनप्रीत कौर नामक महिला से शादी कर ली।
विज्ञापन

सुखदेव ने बताया कि उनके पड़ोसी राजबीर सिंह के साथ मनप्रीत कौर के अवैध संबंध बन गए। इस बात की भनक गुरबच्चन को लगी तो उसने मनप्रीत कौर से ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। मनप्रीत कौर और राजबीर सिंह के प्रेम संबंधों में गुरबच्चन कांटा बना हुआ था। दोनों ने मिलकर गुरबच्चन सिंह का गला घोंट कर हत्या कर दी। उधर, पुलिस ने मनप्रीत कौर व राजबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed