फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   student suicide, mobile instalments, harasment, case on three, patiala

मोबाइल की किस्तों के लिए छात्र को किया परेशान, जान दी

Thu, 09 Jun 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 09 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
student suicide, mobile instalments, harasment, case on three, patiala
आत्महत्या - फोटो : Getty
नौजवान ने अपने साथियों की देखादेखी महंगा स्मार्ट फोन किस्तों पर ले लिया। सारी किस्तेंभरने के बावजूद मोबाइल शाप मालिक ने वकील से नोटिस भिजवा कर पैसों के लिए नौजवान को परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इससे तंग आकर नौजवान ने भाखड़ा नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने अब दुकान के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शरणजीत सिंह निवासी मोहल्ला चरन डोगरा पटियाला ने लाहौरी गेट थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि आरोपी राजदीप सिंह की मोबाइल की दुकान है। उसके भाई गुरसिमरन सिंह (20) बारहवीं क्लास में पढ़ता था। उसने अपने साथियों की देखादेखी राजदीप सिंह से 15200 रुपये का स्मार्ट फोन किस्तों पर ले लिया। राजदीप सिंह ने सिक्योरिटी के तौर पर उसके भाई गुरसिमरन सिंह से एक खाली चेक पर साइन करवाकर भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरसिमरन ने सभी किस्तें भर दीं। बावजूद इसके राजदीप सिंह ने चेक पर 90 हजार की राशि भरकर इसे बैंक में लगा दिया। ऊपर से वकील के जरिये गुरसिमरन सिंह को ही नोटिस भेज दिया कि उसने किस्तें नहीं भरी हैं। इससे परेशान होकर गुरसिमरन सिंह ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। नौजवान की लाश टोहाना के पास से नहर से बरामद हो गई है। 


पुलिस ने आरोपी राजदीप सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed