{"_id":"615eede58ebc3e05cd4e8130","slug":"son-of-former-sarpanch-murdered-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या: काम से घर लौटते वक्त बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या: काम से घर लौटते वक्त बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Thu, 07 Oct 2021 06:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 07 Oct 2021 06:33 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में पूर्व सरपंच के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। काम से घर लौटते वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हत्यारे अपने साथ मृतक की बुलेट बाइक भी ले गए हैं।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के हलोताली के नजदीक बुधवार रात बुलेट बाइक पर काम से घर लौट रहे युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक थाना भादसों पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी थाना भादसों के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सुखचैन दास (35) पूर्व सरपंच जगदीश दास का बेटा था और कस्बा चहल के नजदीक एक प्राइवेट फर्म में करीब 10 वर्षों से सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत था।
विज्ञापन
रोजाना की तरह बुधवार रात नौ बजे जब वह बुलेट बाइक पर काम से घर लौट रहा था तो रास्ते में गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले सुधेवाल चौ के नजदीक उसका तेजधार हथियारों के साथ कत्ल कर दिया गया। हत्यारे साथ में युवक का बुलेट मोटरसाइकिल भी ले गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अब तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी दो थे और वह दोनों भी बुलेट मोटरसाइकिल पर ही आए थे। जिन्होंने छुरे जैसे तेजधार हथियार से युवक के पेट में बाईं तरफ एक ही जोरदार वार किया। रक्त स्राव अधिक होने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फिलहाल कत्ल के पीछे की रंजिश साफ नहीं हो सकी है। मृतक युवक के एक बेटी है, जबकि उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने वारदात वाली जगह के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है, जिससे जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके।