{"_id":"575ff8064f1c1bc34d11c0d5","slug":"robbery-gang-arrested-five-members-pistol-cartridges-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट करने वाले गैंग के पांच सदस्य काबू, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट करने वाले गैंग के पांच सदस्य काबू, एक फरार
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 14 Jun 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के पांच सदस्यों को दबोच लिया, जबकि इनका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने इनसे पांच पिस्टल, 11 कारतूस और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।
आईजी पटियाला रेंज परमराज सिंह उमरानंगल ने बताया कि एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद और उनकी टीम ने गैंग के सरगना गुरसेवक सिंह जिला मानसा, मनप्रीत सिंह संगरूर, अमरिंदर सिंह जिला मानसा, बलतेज सिंह बठिंडा, राकेश कुमार हरियाणा को उस समय काबू किया जब वह गांव बीरकलां के नजदीक किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
इनका एक साथी हरविंदर सिंह निवासी मानसा फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। सभी सदस्यों को उम्र करीब 25 साल है। ये अच्छे पढ़े लिखे हैं, लेकिन जल्द अमीर होने की लालसा के चलते अपराध के रास्ते पर चल पड़े।इस मौके पर डीआईजी पटियाला रेंज बलकार सिंह सिद्धू, एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद, एसपी जसकरनजीत सिंह तेजा, डीएसपी राजविंदर सिंह रंधावा, सीआईए इंचार्ज सतनाम सिंह, जुगराज सिंह मौजूद थे।