फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accidents killed two, including children

सड़क हादसों में बच्चे सहित दो की मौत

Fri, 10 Jul 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 10 Jul 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक सात साल के बच्चे और साइकिल सवार की मौत हो गई। पहला हादसे गांव रसूलपुर में हुआ। यहां सड़क पार कर रहे एक सात वर्षीय बच्चे को एक बाइक सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विजय पुत्र सोनू वासी मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा सुनील (7) घर के सामने करियाने की दुकान पर खानपान की वस्तु लेने गया था। जैसे ही वो सड़क पार करने लगा कि बाइक सवार कर्मजीत सिंह ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में सुनील जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरे हादसे में जलालाबाद में बत्तियों वाले चौक में शुक्रवार दोपहर ट्राले एवं साइकिल की टक्कर में साइकिल चालक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबेग सिंह पुत्र तेजा सिंह वासी चक्क सोहना सांदड़ (बड़ा सिद्धूवाला) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबेग सिंह साइकिल पर फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग पर बत्तियों वाले चौक के पास आ रहा था। इस दौरान ट्राले की साइकिल के साथ टक्कर हो गई। इससे सुबेग सड़क पर गिर गया और उसको सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन यहां पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

डेरा ब्यास से लौट रहे श्रद्धालुओं के थ्री-व्हीलर को गांव अटारी के पास एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर वहां से फरार हो गया। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


दिवासू पुत्र हीरा सिंह वासी मकान नंबर-929, गली नंबर-दस दीप नगर सिविल लाइन लुधियाना ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी पत्नी बबली, साली रेखा, सांढ़ू अमर सिंह व दो बच्चों के साथ थ्री-व्हीलर पर डेरा ब्यास से फिरोजपुर लौट रहे थे। जैसे ही गांव अटारी के पास पहुंचे कि एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में सभी लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed