{"_id":"58cd06974f1c1b295a32b4d4","slug":"road-accident-on-holi-death-of-woman-arrest-of-one-accused-cctv-footage-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश
पटियाला
Updated Sat, 18 Mar 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo pic
मोटरसाइकिल पर जा रहे एक युवक की आंखों में बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा गुलाल डालने से हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की सहायता से तीनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली है, जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बाकी दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।
एसएसपी डा. एस भूपति ने बताया कि आरोपियों की पहचान हरमिंदर सिंह निवासी भादसों, गोबर निवासी भादसों, ज्ञानी निवासी अमलोह के तौर पर हुई है। इनमें से हरमिंदर सिंह को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वाहन समेत काबू कर लिया है। बाकी दोनों फिलहाल भगोड़े हैं।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रोहटा ने थाना बख्शीवाला पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने जीजा की बहन मूर्ति देवी (35), जिसका पति मंडी गोबिंदगढ़ में एक फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ मोटरसाइकिल पर होली के दिन शाम को गांव कुंभ जा रहा था।
जब वह लोग गांव नवा लुबाना पहुंचे तो पास से गुजर रहे बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवानों ने गुरप्रीत सिंह के मुंह पर रंग फेंक दिया। रंग गुरप्रीत सिंह की आंखों में पड़ा। जिससे वह मोटरसाइकिल पर से अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया।
उसके पीछे मूर्ति देवी का सिर सड़क से लगा और काफी चोट आ गई। उसे तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।