फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accident claimed the lives of the couple and son, Ratan Lal Jewellers owner's death, Sangrur

कार की ट्रॉले से टक्कर, दंपति और बेटे की जान गई

Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Road accident claimed the lives of the couple and son, Ratan Lal Jewellers owner's death, Sangrur
संगरूर में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
संगरूर के भवानीगढ़ के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद बुढ़लाडा मातम में डूब गया है। गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


बुढलाडा के रतन लाल ज्वेलर्स के मालिक दर्शन सिंह लक्की (40) अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (38) और बेटे करण (20) के साथ चंडीगढ़ में अपने बड़े बेटे मनजीत मनी को मिलकर सोमवार सुबह वापस लौट रहे थे। जब वह भवानीगढ़ के पास पहुंचे तो अचानक उनकी जेन कार की ट्राले से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दर्शन सिंह लक्की, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और बेटा करण गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने उनको संगरूर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते की समूचे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शोक स्वरूप स्वर्णकारों समेत अन्य कई दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद रखी। दोपहर बाद श्मशानघाट में तीन का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर एसडीएम कालाराम कांसल, डीएसपी सुरिंदर शर्मा, पूर्व विधायक मंगतराय बांसल, पूर्व विधायक हरबंत दातेवास सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटर-बाइक में टक्कर, एक की मौत
संगरूर। रविवार देर शाम भवानीगढ़ में बलियाल रोड पर एक स्कूटर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार मोहन सिंह निवासी छोटी बलियाल की मौत हो गई। स्कूटर सवार गुरविंदर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed