{"_id":"57f0dd4a4f1c1bb61b57461d","slug":"police-encounter-interstate-robber-gang-arrested-five-members-weapons-recovered-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य हथियारों समेत गिरफ्तार, जाने कहां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के पांच सदस्य हथियारों समेत गिरफ्तार, जाने कहां
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 02 Oct 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में पकड़े गए लूटेरों के गिरोह के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तड़के तीन बजे हुए एक मुकाबले के दौरान एक अंतरराज्यीय गिरोह के पांच हथियारबंद लुटेरों को काबू किया है। इस दौरान हुई दोतरफा हुई फायरिंग में गिरोह का सरगना मनजीत सिंह जख्मी हो गया। गिरोह के मेंबरों से काफी मात्रा में हथियार व नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि पटियाला पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के तहत डकैती और लूटपाट की दर्जनों वारदातों में शामिल एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कई घंटे चले मुकाबले के बाद गिरोह के जख्मी हुए सरगना समेत पांच हथियारबंद लुटेरों को काबू कर लिया।
पुलिस को खबर मिली कि हरियाणा बार्डर से यह गिरोह पंजाब में दाखिल होकर कोई वारदात कर सकता है। पुलिस ने सीआईए पटियाला और सब डिवीजन पातड़ां की फोर्स के साथ पातड़ां के नजदीक बार्डर एरिया की चेकिंग शुरू कर दी। तड़के करीब तीन बजे जैसे ही हामझेड़ी बाइपास नाकाबंदी पर जाखल की तरफ से आती एक स्विफ्ट कार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, तो कार चालक ने अपनी कार पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
कार सवार उसके अन्य साथियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने अपने-अपने बचाव के लिए जवाबी फायरिंग की और आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया। फायरिंग रुकने पर पुलिस ने कार में से निकलकर खेतों की तरफ भागते तीन हथियारबंद नौजवानों को काबू किया। वहीं अंधेरे का फायदा लेते हुए इनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की कार से पुलिस को नशीले पदार्थ भी मिले हैं। थाना पातड़ां में केस दर्ज करके हथियारों समेत काबू किए गए तीनों नौजवानों मनजीत सिंह, गुरबाज सिंह उर्फ बाज, गुरमुख सिंह उर्फ बिट्टा को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से मनजीत सिंह क्रास फायरिंग में जख्मी हो गया है।
एसएसपी ने बताया कि मौके से हथियारों समेत फरार हुए इनके साथियों गगनदीप सिंह उर्फ गगु और मनजिंदर सिंह को शनिवार को उनके हथियारों समेत इलाके की तलाशी दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
मनजीत सिंह के पास से एक पिस्तौल 315 बोर समेत दो कारतूस, मनजिंदर सिंह से एक 32 बोर पिस्टल समेत तीन कारतूस, गगनदीप सिंह गगु के पास एक बंदूक 12 बोर, गुरमुख सिंह से पिस्तौल 3015 बोर समेत दो कारतूस और गुरबाज सिंह के पास से किरपाण बरामद हुई है।
एसएसपी ने बताया कि हरियाणा बार्डर के साथ लगते पातड़ां बार्डर पर हाईवे के ऊपर रात के समय पेट्रोल पंपों से हथियारों के दम पर कैश लूटने की वारदातों को सुलझाने के लिए विशेष टीम को तैनात किया गया था।
छह महीनों में हरियाणा, पंजाब में कई वारदातों को दिया अंजाम
एसएसपी ने बताया कि छह महीनों दौरान इस गिरोह ने रतिया फतेहाबाद, धनौला, छाजली, मानसा, लुधियाना और फिरोजपुर इलाकों में एक दर्जन डकैती और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने पातड़ां के लूटपाट के केस में ट्रायल भुगत रहे अपने एक साथी राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी संगलखेड़ी रजोद को कुरुक्षेत्र से पुलिस हिरासत से छुड़ाया था। हाल के दिनों में यह गैंग हरियाणा बार्डर के साथ लगते पातड़ां के इलाकों में ज्यादा सरगर्म था।