{"_id":"6824bf3eb9f21b0484073f6f","slug":"police-encounter-in-patiala-accused-injured-and-arrested-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में पुलिस एनकाउंटर: बदमाश ने पुलिस पर दागी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में घायल, मोहाली के शातिर पर कई केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में पुलिस एनकाउंटर: बदमाश ने पुलिस पर दागी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में घायल, मोहाली के शातिर पर कई केस
Wed, 14 May 2025 09:35 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 14 May 2025 09:35 PM IST
सार
पटियाला में बुधवार शाम पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश घायल हुआ है। शातिर ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला-सरंहद रोड पर गांव फग्गनमाजरा के पास बुधवार शाम पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां चली हैं। मुठभेड़ में पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने जैसे ही आरोपी को पकड़ने के लिए घेरा डाला, तो भागने के लिए उसने अपनी अवैध 32 बोर की पिस्टल के साथ पुलिस पर चार फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया है। पकड़े आरोपी की पहचान गुरचरन सिंह उर्फ कालू निवासी घंडुआ जिला मोहाली के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी गुरचरन सिंह के खिलाफ इरादा कत्ल, डकैती व नशा तस्करी के आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आरोपी मौजूदा समय पर जमानत पर बाहर था। आरोपी ने कुछ दिन पहले ही पटियाला के त्रिपड़ी इलाके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी लूटी थी। इस गाड़ी के जरिये आरोपी जल्द ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गुरचरन सिंह गाड़ी में सवार होकर पटियाला-सरहंद रोड पर गांव फग्गमाजरा की तरफ आ रहा है। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप बाजवा की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को घेरा डाल लिया।
विज्ञापन
जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो बचने के लिए आरोपी ने 32 बोर की पिस्टल के साथ पुलिस टीम पर चार फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली टांग में लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी के किन गैंगस्टरों के साथ संबंध हैं, इस बारे में जांच की जाएगी।