फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   NRI's mansion, tenant fraudulently seized, cases, Patiala

धोखे से हथियाई एनआरआई की कोठी, केस दर्ज

Sat, 22 Oct 2016 03:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 22 Oct 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
NRI's mansion, tenant fraudulently seized, cases, Patiala
विदेश - फोटो : demo
अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति की कोठी किरायेदार ने धोखे से हथिया ली। आरोपी ने जाली इकरारनामा तैयार किया और फिर गवाहों से इस पर साइन ले लिए। पुलिस ने एनआरआई के समधी की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वीके कपिल निवासी पंचकूला हरियाणा ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके समधी बलदेव कृष्ण अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। उनकी पटियाला की डिलाइट कालोनी में कोठी है, इस कोठी को वहां रहने वाले संदीप कुमार गर्ग निवासी भवानीगढ़ जिला संगरूर ने धोखे से हथिया लिया।
विज्ञापन


आरोपी संदीप गर्ग ने 25 लाख रुपये का जाली इकरारनामा तैयार करके खुद बलदेव कृष्ण के हस्ताक्षर कर लिए और फिर मीटर लगाने के बहाने से गवाहों के धोखे से साइन करवा लिए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी संदीप कुमार गर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed