{"_id":"585e47554f1c1bfd65e39ba3","slug":"nabha-jail-break-akali-supporter-punch-woman-s-nephew-accused-absconding-sulckn-raids-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल ब्रेक मामले के आरोपी सुलक्खण की तलाश में छापामारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाभा जेल ब्रेक मामले के आरोपी सुलक्खण की तलाश में छापामारी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 24 Dec 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की रेड
- फोटो : फाइल फोटो
नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल ब्रेक मामले में मजीठा हलके के गांव मत्तेवाल में अकाली समर्थक महिला पंच के भतीजे सुलक्खण का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश तेज कर दी हैं।
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि सुलक्खण सिंह जेल से फरार कैदियों के साथ हो सकता है। यह नाजुक मामला है, ज्यादा कुछ बताने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम संभावित ठिकानों के लिए रवाना हो गई हैं। जल्द ही सुलक्खण की गिरफ्तारी होने की संभावना है। एसएसपी ने कहा कि जल्द ही इस मामले में पुलिस बडे़ खुलासे करेगी।
एसएसपी ने बताया कि नाभा जेल ब्रेक मामले में गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर पलविंदर सिंह पिंदा, जगतबीर सिंह, गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों के ईंट भट्टे पर एकाउंटेंट का काम करने वाले बिकर सिंह ने माना है कि सुलक्खण भी जेल से गैंगस्टरों को छुडाने वाले हथियारबंद लोगों में शामिल था। गौरतलब है कि सुलक्खण आतंकी संगठन दशमेश रेजीमेंट के प्रमुख शीतल सिंह मत्तेवावल का बेटा है। जिसे आतंकवाद के दौर में पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मार डाला था।