{"_id":"6875fbf3221b3e2ed20d3a6e","slug":"murder-of-young-man-in-patiala-body-found-on-roadside-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में युवक का कत्ल: सड़क किनारे मिला शव, परिवार ने दो दोस्तों पर जताया शक; तीन माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में युवक का कत्ल: सड़क किनारे मिला शव, परिवार ने दो दोस्तों पर जताया शक; तीन माह पहले हुई थी शादी
Tue, 15 Jul 2025 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:28 PM IST
सार
रोहित की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वह चंडीगढ़ में बुजुर्गों के केयर टेकर का काम करता था। परिवार के मुताबिक रोहित रविवार शाम करीब छह बजे दोस्त के साथ दवा लेने गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा।
विज्ञापन
मृतक रोहित
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला के आनंद नगर बी निवासी रोहित कुमार की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि युवक की गर्दन पर कट के निशान हैं। सिर के पीछे भी चोट के निशान हैं। उसके मुंह व सिर से खून निकला हुआ था। परिवार ने युवक के दो दोस्तों पर शक जताया है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने रोहित के दोनों दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रोहित की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वह चंडीगढ़ में बुजुर्गों के केयर टेकर का काम करता था। परिवार के मुताबिक रोहित रविवार शाम करीब छह बजे दोस्त के साथ दवा लेने गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। कॉल करने पर उसने व उसके दोस्त ने कॉल रिसीव नहीं की। सोमवार सुबह उसका शव सड़क किनारे मिला। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।