फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mother and daughter murdered in Patiala of Punjab

अब पटियाला में मां-बेटी की हत्या: पिता ने ही दोनों को उतारा मौत के घाट, गला काटकर ली जान

Mon, 30 May 2022 10:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 May 2022 10:30 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक दोनों का कोर्ट में तलाक का केस तो चल ही रहा था, ऊपर से प्रापर्टी को लेकर भी विवाद था। इसी विवाद के चलते आरोपी पति गुरमुख सिंह ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Mother and daughter murdered in Patiala of Punjab
मां-बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के पटियाला में एक बाप ने मां-बेटी की हत्या कर दी है। वारदात गांव भूनरहेड़ी की है। सोमवार देर शाम घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से अपनी पत्नी व बेटी का गला काट कर बेरहमी से कत्ल कर दिया। इस दौरान मां-बेटी को बचाने पहुंचे एक डेयरी मालिक के सिर में भी रॉड मारकर आरोपियों ने घायल कर दिया। बाद में दोनों आरोपी मौके से कार में फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक थाना सदर पटियाला पुलिस ने आरोपी पिता व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्जकर लिया था।

विज्ञापन


डीएसपी (ग्रामीण) सुखमिंदर सिंह चौहान ने अमर उजाला को बताया कि बठिंडा की रहने वाली हरप्रीत कौर (43) पत्नी गुरमुख सिंह अपने तीन बच्चों के साथ करीब 10 दिन पहले ही पटियाला के गांव भूनरहेड़ी की सुच्चा सिंह कालोनी में किराये के मकान में रहने लगी थी। सोमवार शाम करीब सात बजे वह अपनी 17 साल की बेटी नवप्रीत कौर के साथ दूध लेने बाजार जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उन दोनों के बीच एक कार चालक ने टक्कर मारी। जिससे वह दोनों नीचे गिर गर्इं। 
विज्ञापन


यह देखते ही एक डेयरी मालिक मनजीत सिंह इन दोनों मां-बेटी के बचाव को दौड़ा। इसी बीच कार से दो व्यक्तियों ने बाहर निकल कर मनजीत सिंह के सिर पर रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपियों ने तेजधार हथियारों से मां-बेटी का गला काट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों के पास तलवारें थीं लेकिन अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ग्रामीण चौहान के मुताबिक वारदात को महिला हरप्रीत सिंह के पति गुरमुख सिंह ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों का कोर्ट में तलाक का केस तो चल ही रहा था, ऊपर से प्रापर्टी को लेकर भी विवाद था। इसी विवाद के चलते आरोपी पति गुरमुख सिंह ने वारदात को अंजाम दिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उधर, घायल डेयरी मालिक मनजीत सिंह की हालत अस्पताल में स्थिर बताई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed