फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mortar shell recovered, recovered from Talwada road, Army anti-bomb squad, Police, Mandi Gobindgarh

लोहा नगरी के तलवाडा रोड पर मिला मोर्टार शेल

Sat, 25 Mar 2017 03:19 PM IST
मंडी गोबिंदगढ़
मंडी गोबिंदगढ़ Updated Sat, 25 Mar 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
Mortar shell recovered, recovered from Talwada road, Army anti-bomb squad, Police, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ के तलवाडा रोड पर मिला मोर्टार शेल। - फोटो : अमर उजाला
लोहा नगरी के तलवाडा रोड पर बिजली ग्रिड के पास से मोर्टार शेल मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना एसएसपी अल्का मीना ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसएसपी के मुताबिक सेल की पिन टूटी हुई है। निष्क्रिय करने के लिए पटियाला से आर्मी के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि इस बारे मंडी गोबिंदगढ़ के उद्योगपतियों और स्क्रैप व्यापारियों को हिदायत दी जाएगी कि ऐसी घातक सामग्री स्क्रैप में न खरीदें और अगर किसी के पास स्क्रैप में आ भी जाती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। स्क्रैप में बम देखकर इसे किसी मैदान में फेंका जाए जो बाद में लोगों के जानी माल नुकसान का कारण बने। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया जल्द ही लोहा कारोबारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। एसएसपी ने बताया मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पटियाला से आर्मी की टीम मोर्टार को निष्क्रिय करेगी। इस मौके पर डीएसपी अमलोह राकेश छिब्बर, थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ कंवलजीत सिंह, जिला ट्रैफिक इंचार्ज इंद्ररप्रीत सिंह समेत जिला फतेहगढ़ साहिब भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी मिल चुक हैं बम शेल
उत्तर भारत की प्रमुख लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ की फर्नेस इकाइयों में इस्तेमाल की जाने वाली स्क्रैप में विस्फोटक सामग्री आना कोई नई बात नहीं। हर वर्ष किसी ना किसी इलाके में खुले मैदान या सरहिंद नहर, सौंडा हैड अथवा गांवों से गुजरते रजवहों में  विस्फोटक सामग्री मिलती रही है। कई बार अनदेखी के कारण फर्नेस इकाइयों की भट्टी में ऐसी घातक सामग्री के चले जाने से कई मजदूरों को अपनी जान गंवाई पड़ी है। डेढ़ साल पहले सौंडा हेड के पास पुलिस को भारी मात्रा में बम शेल मिले थे। जालंधर से आए बम निरोधी दस्ते ने करीब 32 बम शैलों को नष्ट किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed