{"_id":"55508f7adcc601d40b9dd15acb7962a2","slug":"missing-girl-has-also-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लापता सपना ने भी कर ली है खुदकुशी’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘लापता सपना ने भी कर ली है खुदकुशी’
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 20 May 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी जिस बेटी के लापता होने पर मां ने अपनी तीन अन्य बेटियों के साथ खन्नौरी में भाखड़ा में छलांग लगा ली थी, अब उस बेटी सपना (19) के भी सुसाइड करने की बात पुलिस कह रही है।
पातड़ां सिटी थाना इंचार्ज डा. जगबीर सिंह ने कहा कि दो अन्य बहनों के साथ अब पुलिस सपना की भी भाखड़ा में तलाश कर रही है। आशंका है कि सपना ने भी सुसाइड कर लिया है। उसका मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है।
थाना इंचार्ज ने कहा कि सपना रविवार को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। सपना आरोपी लड़के से प्यार करती थी और जब लड़का उसके बुलाए पर समाना नहीं गया, तो सपना ने समाना में भाखड़ा में छलांग लगाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
उस समय लोगों ने उसे छलांग लगाने से बचा लिया था। तब से सपना का कोई अपता नहीं है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।
पूरी आशंका है कि सपना ने भी भाखड़ा में कूद कर आत्महत्या न कर ली हो। इसलिए सपना की भी तलाश भाखड़ा में की जा रही है। अभी तक न तो उसकी दोनों बहनों रजनी व प्रियंका का सुराग लगा है और न ही सपना का पता लगा है।
गौरतलब है कि रविवार को सपना के घर से लापता होने के बाद उसकी मां शकुंतला ने अपनी तीन बेटियों के साथ खन्नौरी में भाखड़ा में छलांग लगा दी थी।
शकुंतला का आरोप था कि पुलिस ने मामले में आरोपी लड़के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, जो उसे वरगला कर घर से ले गया था।