फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   missing brambagar artist, dead body found in Bhakra canal, ropes killed by ropes, Patiala

भाखड़ा नहर से मिली भंगड़ा कलाकार की रस्सियों से बंधी लाश

Tue, 28 Mar 2017 03:21 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Tue, 28 Mar 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
missing brambagar artist, dead body found in Bhakra canal, ropes killed by ropes, Patiala
dead body - फोटो : demo pic
समाना के गुरु नानक नगर के रहने वाले भंगड़ा कलाकार सतनाम सिंह उर्फ सत्ता बाई की रस्सियों से बंधी लाश भाखड़ा नहर से बरामद हुई है। वह पिछले बुधवार से लापता थे। सिटी समाना पुलिस ने पर्चा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सत्ता बाई के चाचा और अन्य परिजनों ने उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर उसका कत्ल करके लाश भाखड़ा नहर में फेंकने के आरोप लगाए हैं।  पिछले बुधवार को जब सत्ता बाई लापता हुए थे, तो परिवार के लोगों को उनका मोटरसाइकिल भाखड़ा नहर के नजदीक स्टैंड पर खड़ा मिला था।
विज्ञापन


शक जताया जा रहा था कि उन्होंने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। सतनाम के चाचा जोगिंदर सिंह व कुछ अन्य पारिवारिक मेंबर इस मामले को सुसाइड न मानकर कत्ल बता रहे थे। चाचा ने सतनाम सिंह की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति पर कत्ल का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सोमवार को पुलिस को सतनाम सिंह की रस्सियों से बंधी लाश भाखड़ा नहर में से खन्नौरी साइड से मिल गई। सतनाम सिंह के सिर और अन्य जगहों पर चोट के गहरे निशान होने की बात सामने आ रही है।


शक जताया जा रहा है कि लाश को पत्थर या किसी अन्य भारी चीज से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंका गया था। सिटी समाना थाना इंचार्ज दलजीत सिंह विर्क ने बताया कि सतनाम सिंह के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, उसके आधार पर जल्द पर्चा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed