फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Minor, rape, stepfather, Case, Patiala

सौतेले पिता ने किया नाबालिग से रेप

Mon, 16 May 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 16 May 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Minor, rape, stepfather, Case, Patiala
रेप - फोटो : डेमो फोटो
जिले में एक सौतेले पिता के अपनी नाबालिग बेटी से दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी और सौतेली बेटियों का खर्च बंदकर उन्हें घर से निकालने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। चार माह बाद थाना वुमेन पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भरपूर गार्डन के रहने वाले जसप्रीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का पिता और आरोपी दोनों गहरे दोस्त थे। आरोपी ने दोस्त की पत्नी को झांसा देकर उसे तलाक दिलाकर उससे शादी कर ली। महिला की दोनों बेटियां भी उसके साथ थीं। सौतेले पिता ने पहले कई बार किशोरी के साथ शराब के नशे में रेप की कोशिश की। बाद में उसने अपनी पत्नी व बेटियों को खर्चा देना बंद करने और घर से निकाल देने की धमकियां देकर रेप किया।
विज्ञापन


यह मामला चार महीने पहले ही पुलिस के आला अफसरों के संज्ञान में आ गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने के बाद नाबालिग के असली पिता व खुद पीड़िता ने 14 मार्च 2016 को डिप्टी सीएम के ऑनलाइन संगत दर्शन में पुलिस के खिलाफ शिकायत की। 18 मर्च को डिप्टी सीएम ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। बावजूद इसके पुलिस ने करीब डेढ़ महीना और निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने डिप्टी सीएम को रिमाइंडर भेजा। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed