फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mini bus overturns, 18 passengers injured

मिनी बस पलटने से 18 सवारियां घायल

Tue, 02 Jun 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 02 Jun 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
नाभा-धुरी रोड पर गांव कोट कलां के नजदीक मंगलवार सुबह एक प्राइवेट मिनी बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर समेत इसमें सवार 18 सवारियां घायल हो गईं।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर चार घायलों नाभा के सिविल अस्पताल से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर नाभा पुलिस ने मिनी बस के ड्राइवर हरजिंदर सिंह बिट्टू के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


थाना सदर नाभा के इंचार्ज जसवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे नाभा से धुरी की तरफ प्राइवेट कंपनी की एक मिनी बस जा रही थी। गांव कोट कलां में चालक ने तेज रफ्तार के कारण गसंतुलन खो दिया और बस बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वक्त बस में 35 के करीब सवारियां सफर कर रही थीं, जिनमें कुछ बच्चे भी थे। इसी बीच शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकालकर अपने वाहनों में नाभा के सिविल अस्पताल दाखिल कराया। हादसे में बस में सवार 18 सवारियां घायल हुई हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।


इन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में कंवलजीत सिंह निवासी नाभा, बलविंदर कौर, दविंदर कुमार, इसकी पत्नी पिंकी, आठ साल का लड़का शुभम, रांझा सिंह, शेर सिंह, सुखविंदर सिंह, अंग्रेज बाला, अमनदीप कौर, राम सिंह आदि शामिल हैं।

सवारियों ने बताया कि बस की रफ्तार अधिक थी। इससे कोट कलां के नजदीक बस बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed