फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Love marriage, girl, self-immolation, suicide Malerkotla, Sangrur

प्रेम विवाह करने वाली लड़की ने किया आत्मदाह

Sun, 13 Mar 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 13 Mar 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
Love marriage, girl, self-immolation, suicide Malerkotla, Sangrur
सुसाइड - फोटो : file photo
माता पिता की मर्जी के खिलाफ घर से भाग कर प्रेम विवाह रचाने का खौफनाक अंत शनिवार शाम मालेरकोटला के गांव जलालाबाद में देखने को मिला है। विवाह के डेढ़ साल बाद ही पति के अत्याचार से परेशान बड़े घर की बेटी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


थाना अमरगढ़ के पुलिस जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि लोहे की ग्रिल तैयार करने वाले बड़े कारोबारी सुरजीत सिंह के पास राजवंत सिंह नामक मिस्त्री का काम करता था। यहां उसका प्रेम मालिक की बेटी मनप्रीत कौर से हो गया।
विज्ञापन


दोनों की हरकत पर सुरजीत सिंह ने अपने मिस्त्री की पिटाई कर दी। इस पर युगल घर से भाग गया और दोनों ने विवाह रचा लिया।

राजवंत अपनी पत्नी को मालेरकोटला के निकट गांव जलालाबाद घर ले आया और अब जब मनप्रीत कौर सात महीने के बेटे की मां बन चुकी है।

इसके बाद राजवंत ने यह कहकर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया कि मैंने तुम्हारे पिता से बदला ले लिया। इस पर खफा मनप्रीत ने आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने राजवंत और उसके भाई तेजवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed