फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   gangster Palwinder Singh, escaped police custody, Rajwinder Singh , production warrant, Patiala

गैंगस्टर पिंदा को भगाने वाले राजविंदर को प्रोडक्शन वारंट पर नाभा लाई पुलिस

Tue, 06 Dec 2016 03:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 06 Dec 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
gangster Palwinder Singh, escaped police custody, Rajwinder Singh , production warrant, Patiala
gangste - फोटो : demo pic
नाभा जेल हमले के मास्टर माइंड पलविंदर सिंह पिंदा को नाभा के सरकारी अस्पताल से पुलिस हिरासत से फरार करने वाले राजविंदर सिंह लट्टू निवासी कोटकपुरा को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा से नाभा लाई। उसे नाभा में पैमलप्रीत ग्रेवाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद राजविंदर सिंह को 9 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन


अब राजविंदर से नाभा जेल हमले में पूछताछ होगी। इस दौरान आरोपी से पुलिस को अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। पुलिस रिमांड खत्म होने पर गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों निवासी मांगेवाल (मोगा) को भी पेश किया गया। अदालत ने उसे दो दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 
विज्ञापन


नाभा जेल हमले के मास्टर माइंड पलविंदर सिंह पिंदा को मार्च 2016 में राजविंदर सिंह लट्टू ने उस समय पुलिस हिरासत से छुडवा लिया था जबकि वह मैक्सिसम सिक्योरिटी जेल में बंद होने के दौरान दांतों में दर्द की शिकायत होने पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पिंदा को उसके साथियों ने पुलिस वालों की आंखों में मिर्ची डाल कर छुडवा लिया था और फरार हो गए थे। इस कांड में शामिल राजविंदर सिंह लटट्ू जो इस समय बठिंडा जेल में बंद था, उसे पटियाला पुलिस नाभा जेल हमले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर नाभा लाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed