फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Friend murdered in love triangle uncle and nephew arrested in Rajpura

लव ट्रायंगल में दोस्त का मर्डर: वेब सीरीज देख बनाया हत्या का प्लान; साजिश में चाचा भी शामिल, फिर खेला खुनी खेल

Thu, 15 Jan 2026 09:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 15 Jan 2026 09:57 PM IST
सार

लव ट्रायंगल में दोस्त का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वेब सीरीज देखकर हत्या का प्लान बनाया था। साजिश में उसका चाचा भी शामिल था। घटना पटियाला के राजपुरा की है।

विज्ञापन
Friend murdered in love triangle uncle and nephew arrested in Rajpura
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला के राजपुरा में युवक की हत्या मामले में चौंकाने वाले खुलासा हुआ है। 22 साल के अविक्रमजीत सिंह की हत्या लव ट्रायंगल में हुई है। अविक्रमजीत की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि जिस युवती से वह बात करता था उसके दोस्त ने की है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आरोपी ने नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज देखकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


घनौर पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी आरोपी विक्रमजीत सिंह समेत दो को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। दूसरा आरोपी विक्रमजीत सिंह का चाचा सतनाम सिंह है, जिसने हत्या के बाद अविक्रमजीत के शव को ठिकाने लगाया था। 
विज्ञापन


डीएसपी हरमनप्रीत सिंह चीमा घनौर और आकाशदीप शर्मा मुख्य अधिकारी थाना घनौर ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को विचित्र सिंह निवासी घनौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 22 वर्षीय बेटा अविक्रमजीत सिंह जो पटियाला में केमिस्ट का काम सीख रहा था, 26 दिसंबर से लापता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो 3 जनवरी 2026 को अविक्रमजीत का शव गांव डीलवाल के पास एक मकान से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटफ्लिक्स सीरीज देख कर बनाई हत्या की योजना
तफ्तीश के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी विक्रमजीत सिंह की एक लड़की के साथ दोस्ती थी लेकिन पिछले कुछ समय से वह लड़की अविक्रमजीत सिंह से भी बातचीत करने लगी थी। विक्रमजीत ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। आरोपी ने नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज से प्रभावित होकर हत्या की साजिश रची। 26 दिसंबर को वह अविक्रमजीत को बातों में लगाकर अपनी बाइक पर बैठाकर पंचवटी कॉलोनी ले गया, जहां सिर पर बड़ी बेरहमी से ईंटें मारकर उसकी हत्या कर दी।


हत्या के बाद बिहार भाग गया था आरोपी
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी विक्रमजीत पंजाब छोड़कर बिहार भाग गया था। पुलिस ने तकनीकी खुफिया जानकारी की मदद से विक्रमजीत सिंह को 9 जनवरी 2026 को पटना रेलवे स्टेशन (बिहार) से गिरफ्तार किया। चाचा सतनाम सिंह ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में मदद की उसे भी पुलिस ने दबोचा। पुलिस ने एक आईफोन-14, मृतक का चांदी का कड़ा, चेन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने मुकदमे में धारा में इजाफा कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed