{"_id":"6b81e4e589ad64345f17e55c12ebd485","slug":"forged-aslha-license-interstate-gang-members-arrested-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली असलहा लाइसेंस अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली असलहा लाइसेंस अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और सदस्य गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जाली असलहा लाइसेंस तैयार कर अवैध तरीके से हथियार बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच जाली मोहरें और भारी मात्रा में जाली अथारिटी लेटर बरामद किए हैं। अब तक पुलिस उक्त गिरोह के बारह सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने अमृतसर असलहा ब्रांच के दो क्लर्क और महाराष्ट्र स्थित असलहा फैक्ट्री के एक कर्मचारी को पकड़ा है। उक्त गिरोह के सदस्य करीब पांच सौ जाली असलहा लाइसेंस तैयार कर विभिन्न प्रदेशों में असलहा बेच चुके हैं। एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस उक्त गिरोह के छह लोगों को पहले ही 53 अवैध असलहा और लाइसेंसों के साथ पकड़ चुकी है।
अब पुलिस ने अमृतसर असलहा ब्रांच के क्लर्क तेजिंदर दीप वासी मलको पती सुलतानविंड जिला अमृतसर को पांच जाली मोहरें और एक जाली असलहा रजिस्टर और लखविंदर सिंह वासी सुलतानविंड मोहल्ला तेज नगर अमृतसर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा महाराष्ट्र स्थित असलहा फैक्ट्री के क्लर्क इम्तियाज अहमद पुत्र याकूब जिला कलियान (महाराष्ट्र) को 273 जाली अथारिटी लेटर, जो आरोपी दिनेश पलटा वासी फिरोजपुर ने तैयार करके दिए थे, उसके साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी मान ने बताया कि तेजिंदर दीप और लखविंदर सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि 2011 में साठ जाली असलहा लाइसेंसों को एडीशन कराया है। मान ने बताया कि आरोपियों ने अपने और साथियों के साथ मिलकर 550 जाली असलहा लाइसेंस तैयार करके विभिन्न प्रदेशों को दिए हैं। जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा शामिल हैं।
दिल्ली में सबसे अधिक जाली असलहा लाइसेंस पर हथियार आपराधिक लोगों को बेचे हैं। वहीं, महाराष्ट्र वासी इम्तियाज अहमद 273 पिस्टलें पंजाब के विभिन्न जिलों के लोगों को बेच चुका है। पुलिस उक्त गिरोह के सदस्य हरभजन लाल, अरविंदर सिंह, गुरबचन सिंह, वरिंदर कुमार, कमलकांत, अमरदीप, दिनेश पलटा, संत राम व ओम प्रकाश को पकड़ चुकी है।
कुछ दिन पहले गुरुहरसहाए के हरभजन गन हाउस पर छापामारी कर अवैध असलहा बरामद किया था। उसके बाद शुरू हुई जांच में कई परतें खुलती रहीं और उत्तर प्रदेश के भी कई लोग पकड़े गए हैं। अब पुलिस ने अमृतसर डीसी आफिस के दो क्लर्कों को गिरफ्तार किया है। दिनेश पलटा मुख्य आरोपी है और इसका पिता पूर्व फौजी है।