फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Financier, revolver, suicide, Patiala

परेशान फाइनेंसर ने खुद को मारी गोली, मौत

Fri, 27 May 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 27 May 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
 Financier, revolver, suicide, Patiala
आत्महत्या - फोटो : डेमो फोटो
पैसों के लेन-देन को लेकर परेशान चल रहे एक फाइनेंसर ने अपने दफ्तर में खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भिंडर के मुताबिक कुलविंदर सिंह (36) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पंजोली खुर्द जिला फतेहगढ़ साहिब थाना मुल्लेपुर फाइनेंस का काम करता था। उसने कई लोगों को फाइनेंस पर लाखों रुपये दे रखे थे, जो अब उसके पैसे वापस नहीं कर रहे थे। इसी मानसिक परेशानी की हालत में वीरवार शाम करीब चार बजे फाइनेंसर ने पटियाला के 22 नंबर फाटक स्थित अपने दफ्तर में खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


फाइनेंसर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही अपने सिर में गोली मारी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त दफ्तर में कुलविंदर सिंह का दोस्त भी था, लेकिन वह अलग कमरे में था। मृतक फाइनेंसर के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले उनके लड़के ने फाइनेंस का काम किया था। चारों लोगों से कुलविंदर सिंह ने तीन करोड़ रुपये लेने थे। यह व्यक्ति थोड़े समय के लिए उसके लड़के से पैसे कह कर ले गए थे, लेकिन बाद में वापस नहीं किए। जिस कारण कुलविंदर सिंह परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed