{"_id":"bb2a7b3a5e4e26eec3097aab034d1fe6","slug":"fci-inspector-rs-75-lakh-hdpe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई इंस्पेक्टर ने 75 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफसीआई इंस्पेक्टर ने 75 लाख रुपये हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 02 Jun 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीद एजेंसी एफसीआई को विभाग के ही एक टेक्निकल क्वालिटी इंस्पेक्टर ने गेहूं की जाली खरीद दिखाकर करीब 75 लाख रुपये की ठगी कर ली। घपला करने के लिए आरोपी ने आढ़ती का फर्जी लाइसेंस तक बनवाया था।
विभाग के उच्चाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने मामले की जानकारी देते बताया कि एफसीआई के जिला मेनैजर दविंदर सिंह, लेखाकार प्रबंधक इंदरजीत सिंह तथा क्वालिटी प्रबंधक महिंदर कुमार ने लिखित शिकायत दी कि एफसीआई में ही तैनात टेक्निकल क्वालिटी इंस्पेक्टर सतिंदर कुमार ने सुनियोजित योजना के तहत विभाग से 74 लाख 94 हजार रूपये की ठगी की है।
विज्ञापन
आरोपी ने फर्जी आढ़त का लाइसेंस बनवाया और एफसीआई को गेहूं की जाली खरीद दिखा दी। इसी के आधार पर उसने एफसीआई से करीब 75 लाख रुपये का चेक हासिल कर लिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने कहा कि जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।