फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers, cash-strapped, suicide, Sangrur

आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने खुदकुशी की

Fri, 03 Jun 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 03 Jun 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers, cash-strapped, suicide, Sangrur
जहर, सुसाइड - फोटो : डेमो फोटो
किसानों की ओर से आत्महत्याएं करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब गांव चट्ठा ननहेड़ा में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। गांव चट्ठा ननहेड़ा के किसान हरबंस सिंह (52) के पास महज चार बीघा जमीन थी। इसी जमीन के सहारे उसके घर का गुजारा हो रहा था। आर्थिक तंगी के कारण वह परेशान था। इसी परेशानी में उसने यह कदम उठा लिया। मृतक की पत्नी चरणजीत कौर ने बताया कि रात में जब सारा परिवार सो रहा था तो हरबंस सिंह ने जहर निगल लिया। थाना छाजली के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। उधर, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां के इकाई अध्यक्ष गोबिंद सिंह चट्ठा व उपाध्यक्ष रण सिंह चट्ठा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed