फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cow service mission, the head missing, was driving, kidnapping, Case, Ropar

गोसेवा मिशन के प्रधान लापता, गाड़ी लावारिस मिली

Fri, 03 Jun 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Fri, 03 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
 Cow service mission, the head missing, was driving, kidnapping, Case, Ropar
नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर धरना देते गोसेवक। - फोटो : अमर उजाला
गो सेवा मिशन के प्रधान स्वामी कृष्णा नंद की बोलैरो गाड़ी शुक्रवार को नंगल हाइडल नहर के किनारे संदिग्ध हालातों में मिली है। स्वामी जी का पता न चलने पर गो सेवकों ने नंगल-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


एसएसपी वरिंदर पाल सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों को खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। स्वामीजी की तलाश के लिए पुलिस टीमें बना दी गई हैं है। जांच के दौरान डेरे के चौकीदार ने बताया है कि स्वामीजी अकेले गाड़ी लेकर गए थे। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि स्वामी कृष्णा नंद का लापता होना गंभीर मसला है। उन्होंने डीएसपी संत सिंह धालीवाल को गंभीरता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मामले में गो सेवा कमिशन पंजाब के चेयरमैन कीमती भगत ने कहना है कि स्वामी कृष्णा नंद ने स्लाटर हाउसों का भारी विरोध किया था। इसके कारण उनकी जान को खतरा था। भगत ने कहा कि छह महीने पहले पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा को एक पत्र लिख कर स्वामी जी की सुरक्षा की मांग भी की गई थी। उन्होंने कहा कि स्वामी कृष्णानंद डेरा बीनेआव तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर से 40 किलोमीटर दूर गाड़ी चला कर नंगल नहीं आ सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया स्वामी जी की आंखों की रोशनी भी बहुत ही कम है। उनकी गाड़ी को नहर किनारे खड़ी करके पुलिस का ध्यान भटकाने की कोशिश की गई है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। साथ ही कहा कि यदि पुलिस समय रहते उन्हें सुरक्षा प्रदान कर देती तो इस तरह की घटना न घटती। उन्होंने मांग की कि सूबा सरकार गंभीरता के साथ कार्यवाही करे। इस दौरान सतीश कुमार, प्रधान गो रक्षा दल, निक्सन कुमार प्रधान गो रक्षा दल पंजाब, बोबी वर्मा प्रधान गो रक्षा दल जिला मोहाली, जनरल सचिव संदीप कुमार मंगा, आशीष वर्मा प्रधान गाय रक्षा दल नंगल, विजय कुमार, उंकार सिंह मौजूद थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed