फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cash van robbery thwarted, a predatory control

कैश वैन लूटने की कोशिश नाकाम, एक लुटेरा काबू

Wed, 24 Jun 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 24 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
शहर में फिरोजपुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर सुरक्षा कर्मचारी ने कैश वैन लूटने की कोशिश नाकाम कर दी। इस पूर्व फौजी ने लुटेरे के सिर में बंदूक की बट मारकर नीचे गिरा दिया। इस पर दूसरा लुटेरा उसकी आंखों में मिर्च डालकर भाग निकला।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरे से 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है। एसपीडी राजेश्वर सिंह ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। काबू किए गए लुटेरे से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


डीएसपी सिटी संदीप शर्मा ने बताया कि यहां दोपहर तकरीबन 2 बजे फिरोजपुर मार्ग स्थित आईसीआईसी बैंक ब्रांच को चैकमैट्ट नाम की कंपनी के कर्मी सुपरवाइजर सूबेदार निर्मल सिंह गांव डरोली भाई ओर सुरक्षा जवान नायक सुखविंदर सिंह गांव घल्लकला वैन में कैश देने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश वैन को नायक अंग्रेज सिंह गांव बुघ्घीपुरा चला रहा था। बैंक के सामने सीवरेज का काम चल रहा था। इस पर कंपनी कर्मी बैंक के सामने दूसरी साइड पर कैश वैन खड़ी कर कैश वाला थैला उठा कर बैंक की तरफ बढ़ने लगे।

इसकी बीच एक नौजवान ने 32 बोर का रिवाल्वर दिखा कर थैला छीनने की कोशिश की। इस पर सुरक्षा जवान सुखविंदर सिंह ने उसके सिर में बंदूक की बट मार कर नीचे गिरा दिया। उसके हाथों रिवाल्वर नीचे गिर पड़ा तो दूसरे लुटेरे ने सुरक्षा जवान की आंखों में मिर्च डाल दीं और भाग निकला।

सुरक्षा कर्मियों ने लोगों की मदद से एक लुटेरे को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक काबू किए गए आरोपी की पहचान बलदेव सिंह गांव वर्रे और कार समेत फरार लुटेरे की पहचान तेजिंदर सिंह गांव चीमा के तौर पर हुई है।


पुलिस ने बताया कि लुटेरे से बरामद रिवाल्वर लाइसेंसी है और फरार आरोपी तेजिंदर सिंह के किसी पारिवारिक मेंबर का बताया जाता है। डीएसपी  ने बताया कि मौके से काबू आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने पहले शराब पी और वह काले रंग की ऑल्टो कार में कैश वैन का पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed