{"_id":"5720ee364f1c1bd844a915b1","slug":"cab-robbed-driver-chili-powder-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल टैक्सी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल टैक्सी छीनी
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : डेमो फोटो
चालक की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर एक युवक व समेत दो युवतियां टैक्सी छीन कर फरार हो गए। घायल टैक्सी चालक को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सिंह पुलिस ने चालक से पूछताछ के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। टैक्सी चालक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी दशमेश कालोनी के रूप में हुई है। चालक अनुसार एक युवक तथा दो युवतियों ने एक छोटा बच्चा गोद में लेकर नए बस स्टेंड से गांव बिंदरख में दवाई लेने जाने के लिए इंडिगो टैक्सी टैक्सी किराए पर ली। वह उन्हें लेकर गांव बिंदरख की ओर रवाना हो गया। गांव मदवाड़ा जाने वाले मार्ग के नजदीक पहुंचा तो महिला ने गाडी रुकवा कर पेशाब करने के लिए कहा।
इस दौरान गाड़ी में बैठी दूसरी युवती ने पीछे से उसके गले में रस्सी डाल दी और आंखों में मिर्ची का पाउडर झोंक दिया। इस दौरान उन्होंने उसके माथे पर तेजधार हथियार से वार कर घायल कर दिया। वह किसी तरह से इनके चुंगल से बचकर भागा निकला और गांव बिंदरख के गुरुद्वारा साहिब में जाकर उसने लोगों को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद उसने परिवार जनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिंघ पुलिस के इंचार्ज धर्मपाल व सीआइए स्टाफ के इंचार्ज इंसपेक्टर गब्बर सिंह ने घायल चालक से सिविल अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की।