पुलिस ने साल 2019 में पटियाला के गांव खेड़ी गंडियां में हुए दो सगे भाइयों की हत्या के बहुचर्चित मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों बच्चों की हत्या के आरोप में उनकी मां व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि गांव खेड़ी गंडियां के रहने वाले दो सगे भाई जश्नदीप सिंह (10) और हरदीप सिंह (4) घर से 22 जुलाई 2019 को लापता हो गए थे।
2 of 5
मृतक जश्नदीप सिंह और हरदीप सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पिता दीदार सिंह का कहना था कि दोनों बच्चे कोल्डड्रिंक लेने घर के नजदीक एक दुकान पर गए थे और इसके बाद नहीं लौटे। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। बाद में मामले की जांच के दौरान दोनों बच्चों के शव भाखड़ा नहर नरवाना ब्रांच से बरामद हुए थे।
3 of 5
जानकारी देते हुए पटियाला के एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
इस पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। पिता दीदार सिंह शुरू से ही अपनी पत्नी मनजीत कौर व उसके प्रेमी बलजीत सिंह निवासी गांव महिमा पर हत्या की शंका जाहिर कर रहा था। आरोपी बलजीत सिंह रिश्ते में दीदार सिंह का मौसेरा भाई है। दीदार सिंह के आरोपों पर पुलिस ने जांच की।
4 of 5
आरोपी मां और प्रेमी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जांच में सामने आया कि दीदार सिंह ने जब अपनी पत्नी को रोका तो उसने व उसके प्रेमी ने दीदार सिंह को सबक सिखाने की योजना बनाई।योजना के तहत कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने बच्चों को घर से बाहर बुलाया गया। बाद में भाखड़ा नहर पर ले जाकर दोनों बच्चों को धक्का दे दिया था।
मामले को छिपाने के लिए आरोपी मां मनजीत कौर ने अपहरण की कहानी रच डाली। पुलिस ने बुधवार को आरोपी मां मनजीत कौर व बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।