फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   bains brother arrest

रेत निकालने गए बैंस बंधु गिरफ्तार

Thu, 14 May 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोपड़/नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला,रोपड़/नवांशहर Updated Thu, 14 May 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
bains brother arrest
पंजाब सरकार के लिए मुसीबत बने विधायक बैंस बंधुओं ने इस
विज्ञापन
बार रोपड़, नवांशहर सीमा पर स्थित रैल बरामद खड्ड पर हजारों समर्थकों के बड़े काफिले के साथ अचानक धावा बोल दिया और खड्ड से रेत भरना शुरू कर दिया।

बैंस बंधुओं की इस कार्रवाई से रोपड़ व नवांशहर जिलों की पुलिस में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स रोपड़ पहुंचने लगी। बाद में पुलिस बैंस बंधुओं को लेकर नवांशहर रवाना हो गई। पुलिस ने बैंस बंधुओं को गिरफ्तार कर 32 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वीरवार को लुधियाना दक्षिण से विधायक बलविंदर सिंह बैंस रोपड़ शहर के एक होटल में एक प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी। पुलिस भी सतर्कता दिखाते हुए होटल के बाहर पहुंच गई और नाकाबंदी कर चौकसी बढ़ा दी। प्रेस कांफ्रेंस के  बाद बलविंदर सिंह बैंस मीडिया कर्मियों और अपने साथियों को साथ लेकर रैल बरामद खड्ड पुहंच गए। वहां सिमरजीत सिंह बैंस पहले से ही अपने हजारों साथियों को सैकड़ों गाड़ियों में लेकर पहुंचे थे और खड्ड से रेत की खुदाई करवा रहे थे। लेकिन उनक ी कार्रवाई की सूचना पुलिस को नहीं थी।

बलविंदर सिंह बैंस के  पीछे-पीछे पुलिस जब खड्ड पर पहुंची तो वहां हजारों लोगों को देखकर उसक ी हालत खस्ता थी। इसकी जानकारी मिलते ही नवांशहर और रोपड़ जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने रेत से भरी गाड़ी को मौके से नहीं जाने दिया। इसके बाद बैंस समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुलिस बैंस बंधुओं को लेकर नवांशहर रवाना हो गई। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बैंस समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बैंस समर्थकों का भी एक बड़ा काफिला भी पुलिस के पीछे रवाना हो गया।

रेत की खड्ड में बैंस बंधुओं के समर्थकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। यह खाना लुधियाना से गाडियों में भरकर लाया गया था।

इससे पहले विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टीम इंसाफ के सत्याग्रह का यह दूसरा फेस है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां माइनिंग एक्ट की धज्जियां उड़ाकर अवैध तौर पर माइनिंग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों की जमीनों से बादल के गुंडे जबर्दस्ती रेत निकाल रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने इसके लिए प्रशासन से कई बार गुहार भी लगाई है। सरकार की शह पर पंजाब में रोजाना 90 से 95 करोड़ रुपये की रेत व बजरी निकाली जा रही है। राज्य के 14 जिलों में यह काला कारोबार चल रहा है जब कि उनकी ओर से अभी दो जिलों में खुलासा किया गया है तथा बाकी 12 जिलों में भी टीम इंसाफ ऐसी ही कार्रवाई कर बड़े खुलासे करेगी। बैंस ने सरकार से मांग की कि माइनिंग पालिसी बदली जाए और लोगों को सस्ती रेत दी जाए। उनकी टीम इंसाफ बादलों से अरबों रुपये की माइनिंग का हिसाब पूछेगी।

काले कारोबार के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे
बैंस ने कहा कि वह इस काले कारोबार के खिलाफ हाईकोर्ट में भी जाएंगे। इसके लिए दस्तावेज एकत्र किया जा रहा है। इस मौके पर  बलदेव सिंह ने कहा कि हमारी जमीन इस खड्ड के पास पड़ती है। परंतु माइनिंग करने वाले बिना निशानदेही करवाए धक्के से उनकी जमीनों पर कब्जा कर रेत निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed