फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Attack on prisoner in Patiala Jail, accused are operatives of Lawrence Bishnoi gang

Patiala: पटियाला जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने हवालाती पर किया जानलेवा हमला, सरिए से किए वार

Sat, 06 Aug 2022 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Aug 2022 04:40 PM IST
सार

घायल हवालाती समेत सभी आरोपी एक ही बैरक में बंद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेल परिसर की दीवार के जरिये बाहर से गिराए सुल्फे व जर्दे के पैकेट की बांट को लेकर इनमें आपस में लड़ाई हो गई थी।

विज्ञापन
Attack on prisoner in Patiala Jail, accused are operatives of Lawrence Bishnoi gang
पंजाब - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पटियाला की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल में चार हवालातियों की ओर से रंजिशन एक अन्य हवालाती पर लोहे की नुकीली पत्तियों और लोहे के सरिये से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने चारों आरोपी हवालातियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़े, मारपीट व धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती घायल हवालाती बलजिंदर सिंह निवासी न्यू आनंदपुरी लुधियाना ने पुलिस को बयान दिया है कि वह कोराटीना नंबर दो के गेट के पास से जा रहा था। वहीं नजदीक ही हवालाती नवप्रीत सिंह, रोहित, बुध सिंह और तेजपाल सिंह भी खड़े थे। उनमें से आरोपी नवप्रीत सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसी बीच नवप्रीत सिंह ने अपने हाथ में पकड़ी लोहे की नुकीली पत्ती का वार मार देने की नीयत के साथ उसके सिर पर किया। आरोपी रोहित ने अपने हाथ में पकड़े लोहे के सरिये का वार उसके मुंह पर किया और फिर आरोपी बुध सिंह ने मार देने की नीयत के साथ अपने हाथ में पकड़ी तीखी पत्ती का वार एसकी छाती पर किया। इसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी की। इसी बीच शोर सुनकर जेल मुलाजिम मौके पर पहुंच गए और आरोपियों से बचाकर तुरंत घायल हवालाती को जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया। चारों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाणा ने बताया कि घायल हवालाती समेत सभी आरोपी एक ही बैरक में बंद थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जेल परिसर की दीवार के जरिये बाहर से गिराए सुल्फे व जर्दे के पैकेट की बांट को लेकर इनमें आपस में लड़ाई हो गई थी। इस रंजिश में इस हमले को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी जेल पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि घायल हवालाती सुबह के समय जेल कैंटीन से कुछ सामान लेने के लिए लाइन में लगा था। इसी बीच आरोपियों की उसके साथ लाइन में लगने को लेकर लड़ाई हो गई थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ लड़ाई-झगड़े, मारपीट वगैरह के पर्चे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed