फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   arrest, bribe, punjab, patiala, crime

जूनियर सहायक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 05 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
arrest, bribe, punjab, patiala, crime
विजिलेंस ब्यूरो ने खजाना दफ्तर के जूनियर सहायक को पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के
विज्ञापन
एक मुलाजिम से 15 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

आरोपी जूनियर सहायक के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो सवरनजीत कौर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर समाना में चौकीदार सोहन लाल निवासी दर्दी कालोनी समाना ने अपने लड़के की शादी के लिए न लोटाने योग्य जीपीएफ एडवांस पांच लाख निकलवाने के लिए दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की ओर से बिल खजाना दफ्तर को भेजा था।

खजाना दफ्तर पटियाला के जूनियर सहायक मनु मल्होत्रा ने बिल निकलवाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 15 हजार रुपये में तय हुआ। सूचना के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रेड करके रिश्वत के 15 हजार रुपये हासिल करते हुए जूनियर सहायक मनु मल्होत्रा को मिनी सचिवालय डी ब्लाक स्थित खजाना दफ्तर से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed