फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   accident, student injured, protest, mandi gobindgarh

छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, रीढ़ की हड्डी टूटी

Fri, 08 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़ Updated Fri, 08 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
accident, student injured, protest, mandi gobindgarh
देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर धरना देते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमलोह रोड स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर एलएलबी अंतिम वर्ष की छात्रा रवनीत कौर निवासी गांव सलाणा को वीरवार शाम एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


गंभीर हालत में रवनीत कौर को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे में एक अन्य छात्रा को भी मामूली चोट आई हैं। हादसा तब हुआ जब रवनीत अपने सहेलियों के साथ सड़क किनारे जा रही थी। पीछे से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने तेज रफ्तार के साथ लड़कियों को टक्कर मार दी। हादसे से रवनीत की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
 
वहीं हादसे के बाद भड़के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के बाहर शुक्रवार को अमलोह-गोबिंदगढ़ मार्ग पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दे दिया और सड़क पर एक घंटे तक जाम लगाकर रखा। विद्यार्थी सड़क पर बैरीकेड लगवाने और जेब्रा क्रासिंग की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई अमलोह पुलिस के एडिशनल एसएचओ नरिंदर कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और विद्यार्थियों को शांत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी मांग को पूरा करने का भरोसा दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक  हरमेश सिंह निवासी भगड़ाना जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जख्मी लड़की अभी कोई भी बयान देने के समर्थ नहीं है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed