फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Accident, including two women killed, accused drivers in case, arrest, Patiala

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 31 Dec 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 31 Dec 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
Accident, including two women killed, accused drivers in case, arrest, Patiala
accident - फोटो : डेमो फोटो
दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सुखविंदर सिंह निवासी गांव अलीपुर अराइयां ने सदर पटियाला थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी माता भगवंत कौर (55) फोकल प्वाइंट के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए उसकी मां में टक्कर मारी। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बुजुर्ग महिला को तुरंत सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


एक अन्य केस में सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक कार चालक परमिंदर सिंह निवासी प्रेम नागर भादसों रोड पटियाला को नामजद किया है। आरोप है कि उसने एक स्कूटरी में टक्कर मारी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि जैसवाल निवासी गंगा विहार कालोनी पटियाला ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने पति सुनील के साथ स्कूटरी पर भुपिंदरा रोड पर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने स्कूटरी में टक्कर मारी। इस हादसे में उसका पति गंभीर घायल हो गया। जिसकी बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed