{"_id":"5b3664794f1c1b315d8b7d7c","slug":"51530291321-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों की धोखाधड़ी
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
रुपये दोगुने करने का लालच देकर छह करोड़ की धोखाधड़ी
80 लोगों से अपनी एलपाइन एग्रीकल्चर लिमिटेड कंपनी के खिलाफ दी शिकायत
जांच के बाद पुुलिस ने एक महिला समेत सात पर केस दर्ज किया, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। रुपये दोगुने करने का लालच देकर पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-1 में खोली गई एलपाइन एग्रीकल्चर लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टरों और एमडी पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद एक महिला समेत कंपनी के सात अधिकारियों के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस को तलाश है।
बलदेव सिंह निवासी शेरपुर जिला संगरूर ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज एक में खोली कंपनी एलपाइन एग्रीकल्चर लिमिटेड के एमडी कुलदीप सिंह मान, उसकी पत्नी इंदू रानी, दो भाइयों जसविंदर सिंह मान, मलकीत सिंह मान सभी निवासी विर्क कालोनी नजदीक डीसी डब्ल्यू पटियाला, कंपनी के डायरेक्टरों सतनाम सिंह निवासी मोहल्ला कांसिया वाला सन्नौर (पटियाला), हबीब खान निवासी गुहला जिला कैथल (हरियाणा), संजय कुमार निवासी पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) ने झांसा दिया कि अगर वह कंपनी में पैसे लगाएगा, तो कुछ महीनों में उसे पैसे दोगुने होकर वापस मिलेंगे। शिकायतकर्ता लालच में आ गया और लाखों रुपये उक्त कंपनी में निवेश कर दिए। लेकिन बाद में आरोपियों ने न तो उसे पैसे दोगुने करके दिए और न ही उस द्वारा निवेश की राशि वापस की। बलदेव सिंह समेत 80 लोगों ने उक्त कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है कि कंपनी द्वारा उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के मुताबिक कंपनी के एमडी व डायरेक्टरों ने 80 लोगों के साथ करीब छह करोड़ की धोखाधड़ी की है। जांच के बाद सभी सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन अभी सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।