फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस पार्टी हमला

पुलिस पार्टी हमला

Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पार्टी हमला
झगड़ा रोकने गए थानेदार पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। अमर दर्शना कालोनी में सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी के साथ झगड़ा रोकने गए थानेदार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने थानेदार के सिर पर ईंट व पत्थर मारे। जिससे थानेदार घायल हो गया और उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

थानेदार करनैल सिंह निवासी ग्रीन पार्क कालोनी त्रिपड़ी ने बताया कि रात करीब आठ बजे सूचना मिलने पर वह अमर दर्शना कालोनी में गए थे। वहां कुछ लोगों में झगड़ा हो रहा था। सूचना के आधार पर वह पुुलिस पार्टी समेत कालोनी के नजदीक मंदिर पहुंचे और आरोपियों को लड़ाई करने से रोका तो उल्टा उन्होंने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया। थानेदार करनैल सिंह को जान से मारने की नीयत से उनके सिर पर ईंट व पत्थर मारे। इससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपियों भूपिंदर सिंह, टीटू, काला, सागर, राजू, सनी, विक्की, अजय, सनी, कांसी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed