फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   राजपुरा में दो लुटेरे 2 लाख 40हजार रुपए झपट कर हुए फ़रार।

राजपुरा में दो लुटेरे 2 लाख 40हजार रुपए झपट कर हुए फ़रार।

Wed, 14 Mar 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
राजपुरा में दो लुटेरे 2 लाख 40हजार रुपए झपट कर हुए फ़रार।
दो लाख 40 हजार छीन लुटेरे फरार
विज्ञापन

राजपुरा।
शहर में बाइक सवार लुटेरे एक व्यक्ति से दो लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
सुरिंदर सिंह निवासी गांव ढींढसा ने बताया कि वह और उनका बेटा एसबीआई से अपनी एफडी पूरी होने पर एफडी को आगे करवाने के लिए आए थे। 2 लाख 40 हजार रुपये उन्होंने कैश बैंक में से निकलवाए और अपने दूसरे लड़के के दस्तखत करवाने के लिए पटेल स्कूल आए। जैसे ही उन्होंने स्कूल के बाहर अपनी बाइक खड़ी की तो दो नौजवान बाइक से आए। उन्होंने बाइक के पीछे बैठे उनके लड़के के हाथ में से रुपयों का थैला झपट लिया और फरार हो गए। डीएसपी कृष्ण कुमार पांथे ने घटना का जायजा लेते हुए राजपुरा में सभी तरफ नाकाबंदी करवा दी व पीसीआर मुलाजिमों को मुस्तैद कर दिया। उन्होंने बताया कि शहर के चारों तरफ लगे नाकों पर अज्ञात व्यक्तियों की तलाशी शुरू कर दी गई है। डीएसपी पांथे ने कहा कि उक्त लुटेरों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed