फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दिन दिहाड़े हरे भरे पेड़ का कत्ल, नगर कौंसिल के अधिकारी मौन

दिन दिहाड़े हरे भरे पेड़ का कत्ल, नगर कौंसिल के अधिकारी मौन

Mon, 10 Dec 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दिन दिहाड़े हरे भरे पेड़ का कत्ल, नगर कौंसिल के अधिकारी मौन
घर के बाहर लगा हरा पेड़ काटा, नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

राजपुरा। वार्ड नंबर-17 मेें नगर काउंसिल के पूर्व एमई के घर के बाहर लगे पेड़ के ऊपरी हिस्से को किसी ने काट दिया। इसकी सूचना नगर काउंसिल के अधिकारी को देने के बाद मुलाजिम को भेजने की बात तो कही गई लेकिन आठ घंटे बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश करोड़ों रुपये खर्च कर प्रदेश को हरा भरा बनाने के प्रयास कर रही है। वहीं नगर काउंसिल राजपुरा में सत्ताधारी नेता भी लोगों को जागरूक कर रहेेे हैं। इसके अलावा बहुत बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाएं भी अपनी ओर से पौधे लगाने का काम कर रही है। दूसरी ओर वार्ड नंबर-17 में नगर काउंसिल के पूर्व एमई के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर लगे पेड़ के ऊपरी हिस्से को पूरी तरह से काट दिया है। इस बात की जानकारी जब नगर काउंसिल के एमई ब्रांच में तैनात जेई राजीव शर्मा से लेने के लिए बात करने के लिए फोन किया तो उन्होंने जवाब देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के प्रधान नरिंदर शास्त्री ने बताया कि काउंसिल को सुंदर बनाने और वातावरण को साफ रखने के लिए हजारों पौधे लगा रही है। लोगों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक कर रही है। किसी ने पेड़ को काटा है तो उसकी जांच करवाने के साथ बनती सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed