फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   3 killed in clash of two bikes, three injured

दो बाइकों की भिड़ंत में 3 की मौत, तीन घायल

Fri, 12 Jun 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 12 Jun 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
गांव समाधभाई में धार्मिक स्थान के पास वीरवार की रात 9.30 बजे के करीब लावारिस पशु से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायलों को बाघापुराना के सरकारी अस्पताल से सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
थाना बाघापुराना के एएसआई जसविंदर सिंह जौहल ने बताया कि गांव समाधभाई निवासी सरबजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, बहादुर सिंह अपने बाइक पर कस्बा बाघापुराना से मजदूरी करने के बाद वापस जा रहे थे। कोठे करतार सिंह के पास सड़क पर आए लावारिस पशु से बचने में उनकी बाइक सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में बहादुर सिंह निवासी समाध भाई व दूसरे बाइक चालक सेवक सिंह निवासी गांव चन्नूवाला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं समाध भाई निवासी हरजिंदर सिंह व सरबजीत सिंह समेत दूसरी बाइक  पर सवार दर्शन सिंह, बूटा सिंह घायल हो गए। लोगों की सूचना 108 एंबुलेंस से सभी को बाघापुराना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने हरजिंदर सिंह को फरीदकोट के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं घायल सरबजीत सिंह, बूटा सिंह व दर्शन सिंह को सिविल अस्पताल भेज दिया गया।


सिविल अस्पताल में समाध भाई निवासी हरजिंदर सिंह के परिजनों ने नम आंखों से बताया कि उसकी शादी मात्र 8 महीने पहले ही हुई थी।

अस्पताल में मौजूद गांववासियों ने बताया कि हरजिंदर सिंह के पिता महिंदर सिंह की मौत भी लगभग 11 महीने पहले काम से लौटते समय बाइक के आगे कुत्ता आ जाने के चलते हुए हादसे में थी। वहीं उसके दादा की मौत भी सवारियों वाला टेंपू पलटने के कारण मौके पर ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed