फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   23 Year old youth murdered in Patiala of Punjab

पटियाला में खौफनाक वारदात: जान बचाकर भागा युवक...घर में घुसकर आरोपियों ने कुल्हाडी से काट डाला

Tue, 17 Aug 2021 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Aug 2021 06:27 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां मंदिर से लौट रहे 23 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक जान बचाकर भागा और एक घर में घुस गया लेकिन यहां भी आरोपी पहुंचे और कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
23 Year old youth murdered in Patiala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

समाना में रंजिशन एक युवक की कुल्हाड़ी से वार का हत्या कर दी गई। सिटी समाना थाना पुलिस ने मामले में बाप-बेटे समेत चार को नामजद करने के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि सुनील कुमार निवासी अमामगढ़ मोहल्ला के अनुसार उनका बेटा राजन (23) घर के नजदीक ही पंचमुखी शिव मंदिर से माथा टेककर वापस आ रहा था। 

विज्ञापन


इसी बीच उसी के मोहल्ले के निवासी अक्षय व उसका पिता परमजीत और उनके साथी हरप्रीत व गगन ढिल्लों ने दो अज्ञात लोगों के साथ हमला कर दिया। राजन जान बचाता हुआ पूर्व पार्षद सुरजीत राम की आटा चक्की में से होता हुआ उनके घर में जा घुसा। आरोपी भी हथियारों समेत सुरजीत राम के घर के अंदर आ घुसे, जहां कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।  
विज्ञापन


‘मृतक का छोटा भाई मुख्य आरोपी की मां को भगाकर ले गया था’
पुलिस के मुताबिक मृतक का छोटा भाई साजन करीब साल भर पहले मुख्य आरोपी अक्षय की मां को अपने साथ भगाकर ले गया था। इस कारण दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते अक्षय ने अपने पिता व साथियों साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed