{"_id":"5bd33d78bdec2269c23655ec","slug":"201540570488-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल पम्प से नकदी लुटने के मामले में नकदी सहित दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैट्रोल पम्प से नकदी लुटने के मामले में नकदी सहित दो काबू
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से नकदी लूटने के मामले में दो काबू
आरोपियों से दस लाख रुपये और अन्य दस्तावेज बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नाभा। नाभा के रिलायंस पेट्रोल पंप के मुलाजिम से 22 अक्तूबर सोमवार को हुई लूट में शामिल दो व्यक्तियों को पुलिस ने नकदी सहित काबू कर लिया है। इस बारे में डीएसपी ऑफिस में हुई प्रेसवार्ता में एसएसपी पटियाला मनदीप सिंह सिंधू ने बताया कि लूट में शामिल हरविंदर सिंह उर्फ छोटू वासी गांव अलौहरा कलां व हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पुत्र करमजीत सिंह वासी गोबिंदगढ़ छन्ना से छिनी रकम 10 लाख 45 हजार, लेदर बैग, पैन कार्ड व बैंक बाउचर सहित काबू कर लिया है। इसके अतिरिक्त इनके पास इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। उन्हाेंनेकहा कि कोतवाली इंचार्ज सुखराज सिंह, सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह ने पुलिस के साथ शहर में लगे सीसीटीवी में की मदद से पंप के मालिक संदीप बंसल के जरिये शिनाख्त कराई और गिरफ्तार कर लिया। उन्हाेंने कहा कि हरविंदर सिंह ने पूछताछ दौरान बताया कि वह करीब तीन महीने से पेट्रोल पंप से कैश लेकर जाने वाले व्यक्ति की पेट्रोल पंप तक रैकी कर रहा था। हरविंदर सिंह नशे का आदी है व इसने 2010 में अपने साथियाें से मिलकर मालवा आईटीआई रखड़ा में लड़ाई झगड़े कर विरोधी युवक ही हत्या कर दी थी। इस अवसर पर एसपीडी मनजीत सिंह बराड़, डीएसपी नाभा दविंदरअत्री, कोतवाली इंचार्ज सुखराज सिंह, सीआईए इंचार्ज गुरमीत सिंह, एएसआई लाल चंद, एएसआई सुखपाल सिंह पुलिस पार्टी उपस्थित रहे।