{"_id":"5cdb0cb0bdec22077654e504","slug":"181557859504-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाना में बैंक आफ इंडिया के गार्ड ने सहायक मैनेजर को गोली मारी, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
समाना में बैंक आफ इंडिया के गार्ड ने सहायक मैनेजर को गोली मारी, पीजीआई रेफर
Wed, 15 May 2019 02:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना में बैंक आफ इंडिया की शाखा के सिक्योरिटी गार्ड ने मंगलवार शाम बैंक के ही सहायक मैनेजर को अपनी 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी। गंभीर हालत में सहायक मैनेजर को तुरंत समाना के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना सिटी समाना पुलिस के मुताबिक ें बैंक आफ इंडिया ब्रांच में शाम करीब चार बजे शाखा के आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड निर्मल सिंह (54) की बैंक के ही सहायक मैनेजर योगेश सूद (27) के साथ बहस हो गई। दरअसल निर्मल सिंह ने बैंक शाखा में अपनी पत्नी के नाम पर फिक्स डिपाजिट करवा रखा था।
विज्ञापन
इस एफडी पर ब्याज की दर को लेकर ही दोनों में बहस शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते तूल पकड़ गया। इसी दौरान तैश में आकर गार्ड ने अपनी बंदूक से बैंक के सहायक मैनेजर योगेश सूद पर गोली चला दी। गोली योगेश सूद की दाईं बाजू के ऊपर के हिस्से में लगी। गंभीर हालत में तुरंत योगेश सूद को समाना के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी गार्ड ने मैनेजर सोमदीप सिंह पर फायर किया। गोली उनके केबिन के छत पर लगी। इस पर बैंक मैनेजर केबिन से बाहर भागे। यह देख आरोपी भी उनके पीछे भागा। इस दौरान आरोपी फिर से बंदूक लोड करने लगा।
इसी बीच लोगों ने उसे दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।थाना समाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी। उसके खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्यवाही चल रही है।