{"_id":"5a54f41a4f1c1b0f788b78d9","slug":"181515516954-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियल किलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीरियल किलर
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरियल किलर का तीन दिनों का रिमांड बढ़ा
आरोपी से अभी कई पहलुओं पर पूछताछ बाकी : डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सीरियल किलर जगरूप सिंह निवासी बदोवाल लुधियाना को मंगलवार को दोबारा अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस की मांग पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीरियल किलर को तीन दिनों के और रिमांड पर भेज दिया। वहीं अदालत ने किलर की प्रेमिका हेमा को जूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया।
डीएसपी सौरभ जिंदल ने बताया कि सीरियल किलर से अभी कई पहलुओं पर पूछताछ बाकी है। इन तीन दिनों के दौरान पता लगाया जाएगा कि उसने किसी और कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। किलर को यमुनानगर और पटियाला में उन जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां उसने कत्ल की वारदातों को अंजाम दिया था। इस दौरान देखा जाएगा कि सीरियल किलर ने कत्ल की योजना कहां बनाई और इसे अंजाम कहां और कैसे दिया। वहीं हेमा को अदालत ने जूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। उसे पुलिस ने अपने पति, सीरियल किलर की एक अन्य प्रेमिका परमजीत कौर निवासी यमुनानगर हरियाणा और रजिंदर कुमार के कत्ल केसों में गिरफ्तार किया था।