फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बंटी बबली गैंग पकड़ा

बंटी बबली गैंग पकड़ा

Mon, 17 Sep 2018 09:52 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
बंटी बबली गैंग पकड़ा
सभी केंद्र
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा में खौफ बने बंटी-बबलू और लंबू गिरफ्तार
महिलाओं की बालियां व चेनों की स्नैचिंग करता था यह तीन मेंबरी अंतरराज्यीय गिरोह
तीनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में 20 केस चल रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब और हरियाणा में महिलाओं के बीच खौफ बने बंटी, बबलू और लंबू को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन मेंबरी यह अंतरराज्यीय गिरोह महिलाओं की बालियां व उनकी चेन झपट कर फरार हो जाता था। पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करके स्नैचिंग की पटियाला जिले की सात और पंजाब व हरियाणा जिले की कुल 15 वारदातों को हल करने का दावा किया है। पकड़े आरोपियों के पास से पुलिस ने 2900 नशीली गोलियां व एक लीटर नशीला तरल पदार्थ बरामद किया है।
पटियाला के पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एसपी मनजीत सिंह बराड़, की अगुवाई में सीआईए स्टाफ पटियाला की पुलिस पार्टी ने इस गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी ने 16 सितंबर को गांव हिरदापुर भादसों रोड पटियाला में नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवानों बंटी मल्होत्रा निवासी सिनेमा चौक सुनाम जिला संगरूर व वर्तमान निवासी राजपुरा, हरप्रीत सिंह उर्फ लंबू उर्फ काली निवासी गरचा रोड गली नंबर 2 नजदीक सिमी पैलेस बरनाला हाल निवासी सुनाम जिला संगरूर और करन चौपड़ा उर्फ बबली निवासी नरवाना जिला जींद हरियाणा को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली। तब उनके पास से 2900 नशे की गोलियां व एक लीटर नशीला तरल पदार्थ बरामद हुआ। जिसके
विज्ञापन

क ारण उनके खिलाफ थाना बख्शीवाल में केस दर्ज किया गया।
आरोपियों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के थानों में 20 मुकदमे दर्ज
बाद में जब आरोपियों से पूछताछ की गई, तो उनके पास कुछ अन्य वारदातों में छीनी गई सोने की बालियां आदि बरामद की गईं। सख्ती बरतने पर खुलासा हुआ कि पिछले कुछ समय के दौरान पटियाला जिले में सात, संगरूर में पांच, मानसा में दो और बरनाला में एक स्नैचिंग की वारदातें इन तीनों आरोपियों की ओर से ही की गई हैं। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और विभिन्न जुर्मों में जेल भी जा चुके हैं। बंटी के खिलाफ जिला पटियाला में चोरी व लूटपाट के 15 मुकदमे दर्ज हैं, वहीं हरप्रीत सिंह उर्फ लंबू के खिलाफ सुनाम जिला संगरूर में दो केस दर्ज हैं। बबली के खिलाफ तीन केस पातड़ा, कुरुक्षेत्र और कैथल हरियाणा में चोरी व असला एक्ट के तहत दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटी-बबली की जेल में हुई जान-पहचान
गिरफ्तार बंटी व बबली की आपस में जान-पहचान जेल में हुई थी, जबकि लंबू को बंटी सुनाम में रहने के कारण पहले से ही जानता था। अप्रैल 2018 में बंटी जेल से जमानत पर आया था। बबली भी कुछ समय पहले ही कुरुक्षेत्र जेल से बाहर आया है। फिर इन तीनों आरोपियों ने मिलकर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
बाइक पर बाहरी कालोनियों में अंजाम देते थे स्नैचिंग की वारदातें
एसएसपी ने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना बंटी मल्होत्रा है। गिरोह स्नैचिंग की वारदातों को बाइक पर सवार होकर अंजाम देते थे। यह लोग शहर के बाहर नई कॉलोनियों में बाइक पर घूमते फिरते थे। जब भी कोई महिला घर के बाहर अकेले खड़ी दिखाई देती, तो उस महिला से किसी व्यक्ति के घर का पता पूछने के बहाने पास जाते और फिर उसके गले में डाली चेन या कानों में डाली बालियां छीन कर फरार हो जाते। वारदात के तुरंत बाद आरोपी अपने कपड़े बदल लेते थे और फिर लिंक रोड के जरिये अपने ठिकाने पर पहुंच जाते थे। आरोपी दिन के समय ही वारदात को अंजाम देते थे और बाइक की नंबर प्लेट भी सही तरीके से नहीं रखते थे ताकि इनका नंबर ट्रेस न हो सके। अक्सर बाइक पर छोटे अक्षरों वाली नंबर प्लेट लगाते थे।
सोने की बालियां व चेन खरीदने वाली की भी पहचान
एसएसपी ने बताया कि गैंग की ओर से जिस को स्नैच की गईं सोने की बालियां व चेन बेची जाती थीं, उसकी भी पहचान कर ली गई है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्योंकि वह भी बराबर का आरोपी है।

डीजीपी डिस्क देने की सिफारिश की
एसएसपी ने बताया कि गिरोह को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों को बढ़िया काम करने के लिए प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। सिपाही जसपिंदर सिंह को डीजीपी डिस्क देने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed