फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पूर्व स्टूडेंट की हत्या के पांच आरोपी जुडीशियल रिमांड पर जेल भेजे गए

पूर्व स्टूडेंट की हत्या के पांच आरोपी जुडीशियल रिमांड पर जेल भेजे गए

Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
पूर्व स्टूडेंट की हत्या के पांच आरोपी जुडीशियल रिमांड पर जेल भेजे गए
पूर्व छात्र की हत्या के 5 आरोपी ज्युडीशियल रिमांड पर
विज्ञापन

एक आरोपी अभी भी फरार, वारदात में इस्तेमाल चाकू व दो किरपानें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सरकारी महिंदरा कॉलेज के पूर्व छात्र पारस की हत्या के मामले में काबू किए गए पांच आरोपियों को शनिवार को रिमांड खत्म होने पर दोबारा पटियाला अदालत में पेश किया गया। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद ज्युडीशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास निधि सैनी की अदालत ने आरोपियों को ज्युडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस मामले में एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
डिवीजन नंबर दो के इंचार्ज सुरिंदर कुमार भल्ला ने बताया कि पुलिस ने पूर्व छात्र पारस की हत्या के पांच आरोपी हरिंदर सिंह उर्फ लवली जैलदार निवासी नैनाकोत थाना सदर पटियाला, मनजिंदर सिंह निवासी बठोई कलां थाना पसियाना पटियाला, सतवीर सिंह उर्फ सत्ती निवासी भादसों चुंगी आनंद नगर-बी पटियाला, धरमिंदर सिंह उर्फ धन्ना निवासी जोगीपुर थाना सन्नौर जिला पटियाला और जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा निवासी नसीरपुर थाना घन्नौर जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही थी। शनिवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने पांचों आरोपियों को ज्युडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस केस में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो किरपानों व चाकू बरामदगी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी महिंदरा कालेज में प्रधानगी को लेकर छात्रों के दो पक्षों में लड़ाई शुरू हुई थी। इस रंजिश में एक गुट ने दूसरे गुट को साजिश के तहत एनआईएस के पास एचआर कालोनी में अपने घर बुलाया और वहां तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस दौरान चाकू लगने से पारस नाम के एक पूर्व छात्र की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी अभिजीत घायल हो गया था। इस हत्याकांड के बाद पारस के गुस्साए परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने फव्वारा चौक में हंगामा कर बसों व दुकानों में तोड़ फोड़ की थी। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed