फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   गैंगस्टर गौरव मिगलानी गिरफ्तार

गैंगस्टर गौरव मिगलानी गिरफ्तार

Sat, 23 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर गौरव मिगलानी गिरफ्तार
बंबीहा ग्रुुुप का गैंगस्टर गौरव मिगलानी काबू
विज्ञापन

32 बोर की पिस्टल, आठ कारतूस और आई-20 कार बरामद
सूबे समेत अन्य राज्यों में धमकियां देकर वसूली करता है गैंग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जिला पुलिस ने शनिवार दोपहर बड़ी सफलता हासिल करते हुए दविंदर बंबीहा ग्रुप के गैंगस्टर गौरव कुमार मिगलानी को पंजाब-हरियाणा बार्डर एरिया से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर की पिस्टर, 8 कारतूस और आई 20 कार बरामद की गई है। गौरव समेत गैंग के अन्य मेंबर पंजाब समेत अन्य राज्यों में लोगों को धमकियां देकर वसूली करते हैं। गौरव के खिलाफ हरियाणा में अपराधियों को पनाह देने और इरादा कत्ल के कई केस दर्ज हैं।
एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में सितंबर 2016 में मारे गए अपराधी दविंदर सिंह बंबीहा का गैंगस्टर गौरव कुमार मिगलानी नजदीकी साथी रहा है। कोछड़ मर्डर केस जैतों में गौरव मुख्य आरोपियों में से है। गौरव के खिलाफ लूटपाट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत थाना शंभू में 22 दिसंबर 2017 को केस दर्ज किया गया था। शनिवार को गौरव मिगलानी निवासी गांव फरीदपुर थाना घरौड़ा जिला करनाल हरियाणा को एक 32 बोर की नाजायज पिस्टल, आठ कारतूस और एक आई 20 कार समेत गांव बपरौर टी प्वाइंट अंबाला राजपुरा जीटी रोड नजदीक से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र करीब 32 साल है। गौरव ने बीटेक तक की पढ़ाई की हुई है। गौरव को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दविंदर सिंह बंबीहा गैंग से संबंध रखने वाला गौरव व इस गैंग के अन्य मेंबर पंजाब व विभिन्न राज्यों में आम लोगों को धमकियां देकर वसूली करते करते हैं। गौरव से गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है और इससे कई खुलासे होोने की संभावना है। गौरव के खिलाफ अपराधियों को पनाह देने और इरादा कत्ल के हरियाणा में कई केस दर्ज हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed