फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   कत्ल केस के आरोपी बरी

कत्ल केस के आरोपी बरी

Tue, 28 Nov 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कत्ल केस के आरोपी बरी
कत्ल केस में बाप-बेटों समेत छह बरी
विज्ञापन

मामला साबित न होने पर अदालत ने सुनाया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
एडिशनल सेशन जज अरुण गुप्ता की अदालत ने कत्ल केस में बाप-बेटों समेत छह लोगों को मंगलवार को बरी कर दिया। आरोपियों में भूरा सिंह, शरणजीत सिंह उर्फ सन्नी, जगमेल सिंह निवासी कुलारां, चरनजीत सिंह, जगतार सिंह और जसप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी भेडपुरी शामिल थे।

भेडपुरी निवासी प्रदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह गांव नमादा का मेला देखकर अपने साथियों मनप्रीत सिंह और यादविंदर सिंह के साथ ट्रैक्टर पर गांव कुलारां में ठेके पर ली जमीन को देखने रहा था। इस बीच भूरा सिंह मोटरसाइकिल पर आ गया। उसने अपनी मोटरसाइकिल उनके ट्रैक्टर के आगे लगा ली और कहने लगा कि आपस में लड़ाई झगड़ा नहीं करते। इस बीच बाकी आरोपी कार में सवार होकर आए और उन्होंने आते ही मनप्रीत सिंह को धक्का मारा। वह नीचे गिर गया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में मनप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया। वहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 10 अक्तूबर 2012 को थाना सदर समाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन मामला साबित न होने पर सभी छह आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed