फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बेटे ने किया बुजुर्ग पिता का कत्ल

बेटे ने किया बुजुर्ग पिता का कत्ल

Wed, 09 May 2018 09:48 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
बेटे ने किया बुजुर्ग पिता का कत्ल
जमीन बंटवारे को लेकर पिता का कत्ल
विज्ञापन

किरपाण से हमला कर किया घायल, अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
थाना जुल्कां के अधीन गांव खेड़ी रनवां में जमीन के बंटवारे के लिए चल रहे झगड़े में एक बेटे ने अपने 86 साल के बुजुर्ग पिता पर किरपाण से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
गांव खेड़ी रनवां में बुजुर्ग लखमीर सिंह ने अपनी जमीन का बंटवारा अपने पांच बेटों में बराबर-बराबर कर दिया था, जबकि जमीन का एक हिस्सा बुजुर्ग ने अपने पास रख लिया था। इसको लेकर उसका बेटा हरपाल सिंह (65) अपने पिता से नाराज चल रहा था। जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में चल रहे झगड़े के बीच हरपाल सिंह ने गुस्से में आकर अपने पिता पर किरपाण से हमला कर दिया। इस दौरान लखमीर गंभीर घायल हो गए। उन्हें अमर अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएसपी देहाती गुरदेव सिंह धालीवाल और थाना जुल्कां के इंचार्ज हरविंदर सिंह पुलिस टीम समेत पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। थाना जुल्कां पुलिस ने गुरिंदर सिंह के बयान पर आरोपी हरपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed