{"_id":"5cab7800bdec221460793b8d","slug":"101554741248-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता का गला घोंट कर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता का गला घोंट कर की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, छह के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शुतराणा थाना के अधीन पड़ते गांव अरनो में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सास, ससुर, पति, जेठ, जेठानी समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक मृतक विवाहिता राम रिखी (25) के पिता फौजी राम निवासी गांव रसौली ने पुलिस को बयान दिया है कि उसकी दो बेटियां गांव अरनो के रहने वाले दो सगे भाइयों से ब्याही गई थीं। शादी के बाद से दोनों बेटियों को ससुराल वालों की ओर से दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था। इससे तंग आकर एक बेटी करीब 8 महीने पहले ससुराल छोड़कर मायके घर आ गई थी। राम रिखी अब भी ससुराल में ही रह रही थी। उसकी शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। रविवार रात उन्हें ससुराल वालों का फोन आया कि राम रिखी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। जब वह अरनो पहुंचे तो देखा कि बेटी की लाश नीचे पड़ी थी। उन्हें शक है कि बेटी को ससुरालवालों ने गला घोंट कर मारा है। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर जांच के बाद ससुर जीत, सास संतोष, पति भीम, जेठ सरवन, जेठानी कोमल समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।