{"_id":"5a3a91544f1c1b9f678c2921","slug":"101513787732-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में चार की मौत
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में चार की मौत
आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
विभिन्न हादसों में तीन युवकों समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले केस में गांव कलवानू निवासी कुलदीप सिंह ने पातड़ां पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई गुरप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर गांव न्याल के पास से जा रहा था। इस बीच एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई। अज्ञात कार चालक को पुलिस ने नामजद कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दूसरे केस में शमशेर खां निवासी गांव हुलका ने बनूड़ थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई सुरजीत खां (30) मोटरसाइकिल पर गांव हुलका के पास से गुजर रहा था। इस बीच बस चालक कुलदीप सिंह निवासी गांव ममोली ने लापरवाही से बस लाकर उसके मोटरसाइकिल में मार दी। हादसे में सुरजीत खां बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
तीसरे केस में बलवीर चंद निवासी वार्ड नंबर चार घन्नौर ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त विक्रम शर्मा मोटरसाइकिल पर बस स्टैंड भट्ट माजरा के पास से जा रहा था। इस बीच एक कार चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम शर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक को नामजद कर लिया है।
विज्ञापन
चौथे केस में बिंदरपाल सिंह निवासी गांव बुजरक ने सदर समाना पुलिस को बताय कि उसके पिता सुरदेव सिंह मोटरसाइकिल पर गांव मवी कलां के पास से गुजर रहे थे। इस बीच एक कार चालक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इससे बुजुर्ग सुरदेव सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। उनकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक को नामजद कर लिया है।